AA Holi (Brara) Ambala

हिंदी दिवस

Written by Akal Events

अकाल अकादमी होली , बराड़ा

हिंदी दिवस
तिथि:- 14 सितंबर, 2024
दिन:- शनिवार
हमें गर्व है-हिंदी पर|
शान हमारी हिंदी है,
कहते- सुनते हिन्दी हम, पहचान हमारी हिन्दी है।
हिंदी हमारी मातृभाषा है।
प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अकाल अकादमी
होली बराड़ा के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया। छात्रों द्वारा भाषण के
माध्यम से हिंदी के महत्व और इसे आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार करने के तरीके को
व्यक्त किया। यह हिंदी दिवस का एक समृद्ध आभासी उत्सव था जिसने हमारे छात्रों को
हिंदी भाषा पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया,
जैसे- कहानी कथन, हिंदी सस्वर पाठ गतिविधि, पोस्टर, मॉडल और नारा लेखन। बच्चों
द्वारा लिखी गई स्व-सुनाई कहानियों और कविताओं की उनके संबंधित शिक्षकों द्वारा
बहुत सराहना की गई। छात्रों को हिंदी भाषा की महत्वता बताते हुए इसका सम्मान करने की
प्रेरणा दी गई।

Leave a Comment